हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता कवंर ने कहा कि देश मे बढ़ती मंहगाई से सबसे ज्यादा असर महिलाओं, व गृहिणियों पर पड़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं, के प्रति असंवेदनशील है। वे बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रही थी। उनका कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं, की पीड़ा को नही समझ रही है। पिछले 10 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रण करने और बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। केंद्र सरकार जरूरी वस्तुआें पर सब्सिडी या मूल्य नियंत्रण करने की जगह अपने कुछ बड़े मित्र उद्योगपतियों को 10 लाख करोड़ रुपए के बैंक लोन राइट ऑफ किए है।
कविता कवंर ने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुआें सब्जियों व दालों व खाद्य तेल के भाव आसमान छू रहें है । एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 1050 से ऊपर है। उन्होंने कहा कि सीमित साधनों में प्रबंधन करने का लगातार दबाव ,बढ़ती कीमतों की चिंता से गृहिणियों के मानसिक और भावनात्मक कुप्रभाव से महिलाओं, के स्वास्थ्य पर भारी असर पड़ रहा है इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। उनका कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी देश की इस पीड़ा को समझ रहें है और देश मे हो रहें अन्याय के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रही है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस इंडिया गठबंधन शानदार जीत हासिल करेगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष वृंदा सिंह, प्रदेश महासचिव शशि ठाकुर व सत्य वर्मा, जिला शिमला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वनीता वर्मा के अतिरिक्त कृष्णा जरियाल, विन्नी शर्मा,उषा मुद्रियाल व बसंती बस्ता मौजूद रही।
मंहगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं, व गृहिणियों पर पड़ा : कविता कवंर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :