Thursday, February 26, 2026

ब्रिटिश उच्चायोग व प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

मुख्यमंत्री को भारत व इंग्लैंड के मध्य धर्मशाला टेस्ट मैच के लिए आमंत्रित किया
हिमाचल आजकल
शिमला। ब्रिटिश उच्चायोग और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। ब्रिटिश उच्चायोग के उप प्रमुख अमनदीप ग्रेवालल और ब्रिटिश सरकार में राजनैतिक, प्रेस और परियोजना सलाहकार राजेंद्र एस$ नागरकोटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सात मार्च को आयोजित होने वाले यूके-एचपीसीए के संयुक्त स्वागत समारोह के लिए निमंत्रण दिया। भारत और ब्रिटेन की टीमों के मध्य खेले जाने वाले पांचवे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन समारोह के आयोजन का उद्देश्य ब्रिटेन और हिमाचल के मध्य सौहार्दपूर्ण व मजबूत रिश्ते को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर ब्रिटिश और हिमाचली व्यंजन भी परोसे जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि विशिष्ट अतिथियों के साथ भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलिक्स एलिस भी स्वागत समारोह में शामिल होंगी। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरित हाईड्रोजन, इलैक्ट्रिक वाहन, पर्यटन और जन निकायों सहित विभिन्न क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ सहयोग की सभावनाएं तलाशने की में गरही रूची दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सहयोग पर विचार-विमर्श के लिए ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ शीघ्र ही बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि हिमाचल प्रदेश ब्रिटेन के साथ साझेदारी का अधिकतम उपयोग कर सके। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक सुरेन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भारत और इंग्लैड के मध्य क्रिकेट टैस्ट मैच देखने के लिए आमंत्रित किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles