हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस सचिव सुमन ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2024-25 के बजट में उनके मानदेय में प्रतिमाह 1900 रुपए की बढ़ौतरी करने के लिए आभार व्यक्त किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। यही नहीं, राज्य सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता की किस्त देने की घोषणा कर दी है और आने वाले समय में भी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में सभी कर्मचारियों के हित सुरक्षित हैं और मुख्यमंत्री ने पिछले 14 माह के कार्यकाल में सरकारी कर्मचारियों को अनेक लाभ प्रदान किए हैं। पिछले बजट में भी राज्य सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 2000 रुपए की वृद्घि की थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 1321 कंप्यूटर शिक्षक कार्यरत हैं और सभी इस एेतिहासिक बढ़ौतरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया हैं।
मानदेय बढ़ाने के लिए कंप्यूटर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :