Sunday, January 11, 2026

हिमाचल के बागवान सेब के नए पौधों की रोपाई करने में जुटे

बागवानी विभाग लोगों का उपलब्ध करवा विदेश सेब पौधे
हिमाचल आजकल
शिमला। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब बागवानों ने अब बागीचों में नए पौधों की रोपाई करनी शुरू कर दी है। नए पौधों का काम अगले एक महीने तक चलता है। प्रदेश बागवानी विभाग बागवानों को अच्छी किस्म के सेब के पौधे उपलब्ध करवा रहा है। इसमें विदेशी किस्म के अलावा बागवानी विभाग द्वारा तैयार किए गए पौधे शामिल है। सके अलावा बावगानी विभाग द्वारा पंजीकृत किए गए बागवानों से पौधों की खरीद की जा रही है। हर याल प्रदेश में लाखों की संख्या में सेब के नए पौधे लगाए जाते है। उधर, कम और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों अर्ली किस्म के विदेशी सेब लगाए जा रहे है। जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी रॉयल सेब के पौधों की डिमांड है। बागवानी विशेषज्ञ भी मानते है कि रॉयल सेब के पौधा काफी लंबे समय तक फल देता है। जबकि अर्ली वैरायटी के विदेशी किस्म के सेब कम समय तक ही फसल देने में सक्षम होते है। वहीं बर्फबारी व बारिश के बाद नमी मिलने से बागवानों ने अब सेब के पौधों में खाद डालने का काम भी शुरू कर दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles