हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। उनका कहना है कि इसका लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान होगा। वीरवार को अपने आवास हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उ उन विधायकों को बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी यह बातें हाईकमान के सामने रखी हैं। बीते बुधवार को रोज भी मामला पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार पार्टी अलाकमान के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी। वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है। पार्टी आलाकमान को तय करना है कि आगे क्या करना है।
विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :