Saturday, February 28, 2026

विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में हुई भारी चूक : कुलदीप पठानिया

विधानसभा में तैनात हो स्थाई सुरक्षा अधिकारी
हिमाचल आजकल
शिमला। इस अवसर पर कुलदीप पठाानिया ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अन्दर सुरक्षा व्यवस्था में हुई भारी चूक हुई है। भविष्य में इस गलती को न दोहराया जाए और विधानसभा के सुरक्षा कवच को मजबूत व अभेद्य बनाया जाए। उनका कहना है कि शिमला व तपोवन (धर्मशाला) में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। विधानसभा सचिवालय में सुरक्षा से संबन्धित एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की।
बैठक में दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु ने विधानसभा के सुरक्षा कवच को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही एक एसओपी तैयार करने की बात रखी । जिसके तहत विधानसभा में डीएसपी रैंक का एक स्थाई सुरक्षा अधिकारी तैनात किया जाएगा। यह मय पर पुलिस विभाग के साथ सुरक्षा प्रबन्धों से संबन्धित समन्वय रखेगा और सत्र से कम से कम 15 दिन पहले 15 सदस्यों का एक मजबूत व प्रशिक्षित सुरक्षाबल भी तैनात किया जाएगा।
इस बैठक में गृह सचिव अभिषेक जैन, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अभिषेक त्रिवेदी, पीडी प्रसाद, पुलिस महानिरिक्षक, दक्षिण रेंज, संतोष पटियाल, पुलिस महानिरिक्षक, सतर्कता, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक संजीव गाधी, पुलिस अधीक्षक सीआईडी जिला शिमला भूपेन्द्र नेगी, कमाण्डेंट होम गार्ड तृतीय वाहिनी नविता शर्मा और विधानसभा के संयुक्त सचिव बेग राम कश्यप उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles