Monday, January 12, 2026

मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया : प्रतिभा सिंह

विधायकों की बात नहीं सुनी गई, इसलिए बनी यह परिस्थिति
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों की बात नहीं सुनी जा रही थी इसी वजह प्रदेश में यह परिस्थिति बनी है। इस पूरे मामलो को लेकर दिल्ली से आए पार्टी पर्यवेक्षक को दी गई है। उनका कहना है कि हम भाजपा के संपर्क में नहीं है। मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। कल क्या होगा, मैं नहीं कह सकती। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रही थी।
उन्होंने ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। एक वर्ष से अधिक समय हो गया है विधायकों कीर बात नहीं सुनी गई थी। इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ऐसे में विधायकों का परेशान होना स्वाभाविक है। उनहोने कहा कि अपने निष्कासन को बचाने के लिए विधायक कोर्ट जाएंगे। हर व्यक्ति अपने बचाव के लिए कुछ प्रयास करता है।
प्रतिभा सिंह ने जमीनी स्तर पर बहुत सारी कठिनाइयां है। भाजपा बहुत कुछ करने जा रही है। हम कमजोर स्थिति में हैं। बार बार आग्रह किया कि पार्टी को मजबूत होने की जरूरत है अ यह एक कठिन समय है। उनका कहना है कि भाजपा का काम कांग्रेस पार्टी से बेहतर है। कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। सांसद के तौर पर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा बार बार किया और लोगों की समस्याआें को जानने की कोशिश की है। यह सच है कि भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles