Monday, January 12, 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने किया पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ

स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई
हिमाचल आजकल
शिमला। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने रविवार को पोलियो दिवस के अवसर पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरूआत किया। उन्होंने भारत को पोलियो मुक्त बनाने के लिए देश के स्वास्थ्य और चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रदेश में 10,963 दलों द्वारा 5,870 केन्द्रों में 5,90,600 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया है, लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले होने के कारण नियमित अन्तराल में हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को इस अभियान के तहत कवर करने के लिए उनके घर द्वार के समीप विभिन्न पोलियो टीकाकरण केन्द्र खोले गए हैं। इसके अलावा बस अड्डों, जिलों की सीमाओं, यात्री स्थलों और अन्य अहम स्थलों पर भी पोलियो की खुराकें पिलाई जाएंगी। सरकार टीकाकरण अभियान में छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए घर-घर जाकर भी अभियान श्याुरू करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बर्फबारी तथा शीतलहर के कारण लाहौल-स्पिति, किन्नौर और जिला चम्बा के पांगी के अलावा पूरे प्रदेश में पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में 7 अप्रैल को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles