शिक्षा मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में दी करोड़ों की सौगात
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल कोटखाई नावर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का सर्वाधिक उन्नत व आदर्श क्षेत्र बनाने के प्रति वे प्रतिबद् है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि उबादेश क्षेत्र के लिए एक अग्रिशमन केंद्र भी स्वीकृत हो चुका है, इससे क्षेत्र वसियों को आग जैसी आपदा के समय मदद मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को अपने प्रवास के दूसरे दिन कोटखाई क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जन कल्याणकारी योजनाआें के लोकार्पण व भूमि पूजन किए।

रोहित ठाकुर ने 2 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत गुम्मा के अंतर्गत हुल्ली, कुफर, कनलोग व साथ लगते क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल योजना और गुम्मा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्तरोन्नत केए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने गुम्मा स्थित प्रगतिनगर में 44 लाख 18 हजार रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का भी लोकार्पण किया। इस परियोजना से ग्राम पंचायत गुम्मा क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

इसके पश्चात् शिक्षा मंत्री कोटखाई तहसील के उबादेश क्षेत्र का दौरा कर कलबोग पंचायत के अंतर्गत 7 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना (चरण-1) का लोकार्पण किया। इस परियोजना से ग्राम पंचायत कलबोग के ग्रामीणों की सिंचाई की जरूरतें पूरी होगी साथ ही उन्होंने 8 करोड़ 10 लाख रुपए से विधायक प्राथमिकता के तहत ग्वाच, विकासनगर, नार्गन सडक़ के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन भी किया। इससे पहले गुम्मा में हुए एक समारोह में उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा में शीघ्र ही डाक्टरों के अतिरिक्त पदों के साथ दंत चिकित्सक और पैरामेडिकल के पदों को भी भरा जाएगा। जिससे कि क्षेत्र वासियों को घरद्वार पर ही बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।


| All Rights Reserved | Website By :