हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से विकसित की जाने वाली 1352 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए लेटर ऑफ अवार्ड्स (एलओए) प्राप्त किए। ये लेटर अफ अवार्ड्स (एलआेए) मुंबई में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, देवेन्द्र फडऩवीस, एसजेवीएन के निदेशक (वित्त), अखिलेश्वर सिंह और एसजीईएल के सीईआे, अजय सिंह की उपस्थिति में प्राप्त किए गए। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति और एमएसईडीसीएल और एसजीईएल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एसजेवीएन की अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक गीता कपूर ने बताया कि 1352 मेगावाट की ये परियोजनाएं महाराष्ट्र के नासिक, सोलापुर, अहमदनगर और पुणे जिलों में विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत विकसित की जाएगी। ये परियोजनाएं एसजीईएल द्वारा एमएसईबी एग्रो पावर लिमिटेड, महाराष्ट्र द्वारा जारी निविदा में प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से हासिल की गई हैं। निविदा की कुल क्षमता 7000 मेगावाट थी और एसजीईएल ने 1500 मेगावाटय राउंड वन में 500 मेगावाट और राउंड टू में 1000 मेगावाट के लिए हिस्सा लिया। उक्त योजना पीएम कुसुम योजना के कम्पोनेन्ट सी के तहत भारत में सबसे बड़ी फीडर लेवल सोलराइजेशन योजना के कार्यान्वयन के लिए आरंभ की गई है।
1352 मेगावाट की इन सौर ऊर्जा परियोजनाआें के विकासार्थ कुल निवेश लगभग 7436 करोड़ रुपए होगा। यह पीएम-कुसुम योजना के लिए एसजीईएल का प्रथम योगदान होगा। ये परियोजनाएं अधिकतम 30 फीसदी तक की परियोजना लागत के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता के लिए पात्र होंगी।
एसजेवीएन ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत 1352 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए लेटर ऑफ अवार्ड्स प्राप्त किए
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :