Thursday, February 26, 2026

महिलाएं संगठित होकर न्याय के लिए लड़ाई लड़े : जैनब चंदेल

महिला कांग्रेस ने नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश महिलला कांग्रेस ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में जिला महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण की अध्यक्ष वनीता वर्मा की अध्यक्षता में नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी शिरकत की। इस अवसर पर जैनब चंदेल ने कहा कि आज के समाज में महिला किसी से कम नहीं है और उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश व प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हमें हर एक  महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर महिला न्याय के लिए लडऩे का आह्वान किया। महिलाआें के अधिकार के लिए महिला कांग्रेस हमेशा तत्पर है कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा करीब 25 राज्यों में महिलाआें की आवाज बुलंद कर चुकी हैं।


इस अवसर पर शिमला जिला के विभिन्न ब्लॉकों से बेहतर कार्य करने वाली  महिलाओं को शाल व टोपियों और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें एकल नारी की प्रदेश अध्यक्ष निमला चंदेल, शकुंतला देवी, पार्वती, पार्वती तंवर पूर्व पार्षद,गीता सोनी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, प्रवीण बानो, बिमला, निशा, शारदा शर्मा, आशा देवी,संतोष, सत्या चौहान पूर्व पार्षद चौपाल, निशा प्रधान महिला मंडल, पुष्पा, कैलाश राणा, रंजना कुमारी, राज कुमारी नेगी, रेखा शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कविता कंवर वा वृंदा सिंह, प्रदेश महासचिव शशि ठाकुर, पुष्पा शोब्टा व सत्य वर्मा, प्रदेश सचिव राज कमल,ब्लक महिला कांग्रेस कोटखाई की अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, कृष्णा जरयाल और , सभी जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रही।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles