रोष प्रदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस सोमवार को शाम पांच बजे रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अलोकतांत्रिक ढंग से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के विरोध में रोष प्रदर्शन और केंडल मार्च करेगी। इस केंडल मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार के मंत्री,कांग्रेस विधायक व अन्य पार्टी नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी प्रमुखों पदाधिकारियांे सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताआें को इसमें शामिल होने को कहा है।
उन्होंने कहा कि भाजन ने एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही है। प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पास है और प्रदेश कभी भी यह सहन नहीं करेगा कि जनमत का किसी भी प्रकार से अपमान हो। प्रदेश में कांग्रेस एकजुट और पूरी तरह स मजबूत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नही होगा।
सरकार को अस्थिर करने के विरोध में सोमवार को रोष प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :