Sunday, January 11, 2026

चुनावी अखाड़े में कंगना रनौत से पूछे जाएंगे कई सवाल : विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में पूरे पांच साल चलेगी कांग्रेस सरकार
कांग्रेस के बागियों को लेकर भाजपा नेता कर रहे विद्रोह
हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। प्रदेश में पिछले दिनों जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ उससे भाजपा के अंदर विरोध के स्वर उठ रहे है। इसका चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि भाजपा ने हिमाचल में चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया है। प्रदेश की जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। हिमाचल में कांग्रेस साल पूरे पांच साल चलेगी। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस जल्द लोकसभा चुनाव और विधानसभा के उप चुनाव के लिए टिकट फाइनल कर देगी। इसके लिए छह अप्रैल को दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। कांग्र्रेस चारों लोकसभा सीटों अलावा 6 उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी। इसके लिए कांग्रेस मतबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उनका कहना है कि कांग्रेस के बागियों का भाजपा में शामिल होने का फायदा भी कांग्र्रेस का मिलेगा। इन बागियों के चुनाव क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है। भाजपा ने अब खुल कर कांग्रेस के बागियों का विरोध कर रहे है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि 3 अप्रैल को मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक मंडी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव व लाहौल स्पीति में होने वाले उप चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।
आपदा के समय कहां थी कंगना रनौत
विक्रमादित्य सिंह की भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत चुनाव में ही मंडी के याद क्यों आई है। हिमाचल में पिछले साल प्राकृतिक आपदा आई थी। भारी बरसात में मंडी और कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा तबाही हुई थी। तब कंगना रनौत मंडी संसदीय क्षेत्र में कितने प्रभावितों से मिली थी। ये सवाल कंगना रनौत से चुनाव के दौराना पूछे जाएंगे। उनका कहना है कि बरसात में मंडी और कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। कंगना रनौत मंडी की बेटी हैं। जब आपदा आई तो मंडी की बेटी कहां थी। हालंाकि उन्होंने वॉलीवुड में नाम कमाया है लेकिन राजीनति के उखाड़े में कई सवाल पूछे जाएंगे।

महिलाओं की 1500 की गारंटी को रोकना चाहती है भाजपा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी गारंटियों को पूरी करेगी। कांग्रेस सरकार ने पहली की कैबिनेट की बैठक में पुरानी पैंशन योजना को लागू किया। इससे प्रदेश के लाखों को कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। वहीं अब महिलाओं को को हर महीने 1500 रुपए देने का फैसला लिया हे। इसकी प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता से पहले ही शुरू कर दी गई थी। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की इस गारंटी को रोकना चाहते है। जबकि प्रदेश्या सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। प्रदेश की महिलाएं इसका जवाब चुनाव में भाजपा को देगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles