हिमाचल आजकल
शिमला। नावर क्षेत्र की पंचायत पुजारली नंबर-4 से संबंध रखने वाले हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त निरीक्षक दीवान चंद नेन्टा पूरे परिवार सहित भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए। दीवानचंद नेन्टा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हैं। शिक्षा मंत्री ने दीवान चंद नेन्टा को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने दीवान चंद नेन्टा का कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनका आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर ब्लक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आमी चन्द खंडोलटा, शिली पंचायत के पूर्व प्रधान लोकिन्द्र चौहान और शिली-पराली जोन के प्रभारी लोकपाल शरखोली उपस्थित रहे।
नावर के दीवान चंद नेन्टा कांग्रेस में शामिल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :