निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार न करना असंवैधानिक व गैर कानूनी
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि पिछले एक डेढ़ महीने के घटनाक्रम से जो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस समर्थक विधायकों की संख्या 43 से घटकर 34 पर आ गई है उससे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताआें में निराशा और हताश है। और मुख्यमंत्री समेत वह सभी नेता निराशा हताशा के कारण इतनी बौखलाहट में है कि वह आए दिन निम्न स्तरीय बयान बाजी कर रहे हैं। जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है उन विधायकों पर बिना प्रमाण के बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं कि वह विधायक बिक गए है। उहोंने कहा कि मुख्यमंत्री निराधार तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री स्तर के नेता को बिना तथ्यों के आरोप लगाना शोभा नहीं देता।
रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की संख्या 43 से घटकर 34 पर आग गई है जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है वह खुलकर अपनी बात कर रहे हैं। उन्होंने शुरू से कहा है कि विधायक इस सरकार की एक साल की नीतियों से परेशान और तंग मुख्यमंत्री के कार्य शैली में उन्हें इस कदर एहसास हुआ कि वह उस पार्टी को छोडऩे पर मजबूर हो गए जिसमें उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यतीत किया। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने एक साल में अपने चुनावी वादों को पूरा करना तो दूर अपनी गारंटीयों को पूरा करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति आज देशभर में आकर्षण और देश भर से कांग्रेस पार्टी के नेता अन्य विपक्षी दलों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे है । नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान देशहित और जनहित में अनेक नीतियां बनाई और अनेक विकास के नए आयाम खड़े किए।


| All Rights Reserved | Website By :