हिमाचल आजकल
शिमला । कोटखाई उबादेश क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलबोग से अमरजीत सगैइक , कृष्ण राजटा , राजेश भरौटा , सुमन चौहान , लायक राम डोगरा, अजय सगैइक व भूपिंदर धांटा ने अपने परिवार सहित माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली और क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्य को देखते हुए भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में अपनी घर वापसी की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार प्रकट किया और विशवास दिलाया कि सभी को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा



| All Rights Reserved | Website By :