हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई गुम्मा पंचायत के बसंत लाल, बबलु किमटा, परमा नंद किमटा, दीपक मैहता, मुकेश तांटा, राजेश तांटा , मनी राम तांटा , शिशु पाल तांटा , सुनील मेघटा व नरेश तांटा ने अपने परिवार सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली और क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्य को देखते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।











| All Rights Reserved | Website By :