भारत में 44 देशों से सस्ते दामों पर सेब आयात होने से हुआ भारी नुकसान
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में लोकसभा व 6 विधानसभा उप चुनाव में जनबल की जीत और धनबल की हार होगी। भाजपा की नीतियों के चलते सेब बागवानी पर खतरे के बादल मंडरा रहें हैं। कोटखाई क्षेत्र के दरकोटी(गाजटा), निहारी, नगर पंचायत कोटखाई व हुल्ली में आयोजित बैठकों में शिक्षा मंत्री व शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने अपने संबोधन में यह बात कही। उनका कहना है कि वर्ष 2014 में भाजपा ने सेब पर आयात शुल्क को 100 फीसदी करने की बात की थी इसके विपरीत इसे पहले घटाकर पहले 50 फीस किया फिर घटाकर 35 फीसदी कर दिया। आज 44 देशों से सस्ते दामों पर सेब आयात हो रहा हैं जिससे सीए स्टोर में रखे सेब की कीमत में भारी गिरावट हुई हैं। उन्होंने कहा कि सांसद सुरेश कश्यप के पिछले पांच वर्षो में दर्शन दुर्लभ रहे। लोगों को उम्मीद थी कि आपदा में सांसद शिमला लोकसभा में हुए नुकसान का केंद्र से मुद्दा उठाएंगे लेकिन लोगों को सांसद से केवल निराशा ही हाथ लगी। कोटखाई क्षेत्र में 36 पंचायतों को सांसद निधि से फूटी कौड़ी तक नहीं मिली।
रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2022 तक किसानों-बागवानों की आय दोगुना करने का वचन दिया था जबकि गत 10 वर्षों के कार्यकाल में कृषि- बागवानी पर लागत दोगुनी हो गई हैं और फसल के दस साल पुराने दाम मिल रहे हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के रूप में शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जुब्बल-नावर-कोटखाई को जिम्मेदारी मिली हैं उससे क्षेत्र की जनता को प्रदेश में मान सम्मान मिला हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में ढांचागत विकास को और गति देने के लिए सडक़ों व भवन निर्माण के लिए 450 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि स्वीकृत करवाई गई और साथ ही दो वर्ष में 66 सडक़ों की पासिंग की गई हैं।

सुरेश कश्यप ससंद से नदारद रहते थे : विनोद सुल्तानपुरी
शिमला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने सुरेश कश्यप को घेरते हुए कहा कि जनता ने क्षेत्र की आवाज उठाने के लिए संसद भेजा था इसके विपरीत सांसद संसद की 35 बैठकों में नदारद रहें। उन्होंने कहा कि सेब पर आयात शुल्क, क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती से संसद में उठाया जाएगा। हुल्ली में चौपाल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस के संगठन महासचिव रजनीश कीमटा ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप का कार्यकाल निराशाजनक रहा हैं और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता का भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश हैं।


| All Rights Reserved | Website By :