हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मतदान से पूर्व भी भाजपा का बोरिया बिस्तर बन्द होने लगा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों और जुमलों से तंग आकर भाजपा प्रत्याशियों का काले झंडे से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आज लाहुल स्पिति के काजा में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है।
हिमराल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के जुमले लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं इसलिए उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से एक ऐसी महिला प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया है जिसे राजनीति का कोई पता है। वह जहां भी जाती हैं वहां उल्टा सीधा बोलकर लोगों को भड़काने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रत्याशी को यह पता नहीं कि देश कब आज़ाद हुआ था और देश के पहले प्रधानमंत्री कौन थे।
हिमराल ने कहा कि दूसरी ओर भाजपा ने लाहुल- स्पिति समेत 6 विधानसभा सीटों पर ऐसे दलबदलुओं को टिकट दिया है। जिन्हें लोगों का जनमत पसंद नहीं आया और अपना ईमान बेचकर और पैसों के लालच में प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। अब उन्हें इसका खामियाजा लोगों के विरोध से करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हीं के साथ भाजपा के एक ऐसे नेता को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा जिन्होंने प्रदेश की ईमानदार सरकार को गिराने के सारे हथकंडे अपनाए। उन्होंने कहा कि नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा के एक ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जिन्होंने सत्ता के लालच में कांग्रेस सरकार को गिराने के सारे हथकंडे अपनाए लेकिन वे अपने नापाक मनसूबों पर कामयाब नहीं हुए। उनका कहना है कि जयराम ठाकुर कर्मचारियों को OPS देने की बजाय चुनाव लड़ने की नसीहत दी थी । सत्ता से जाते जाते उन्होंने लोगों को वेफकूफ बनाने के लिए 900 से ज्यादा संस्थानों को खोलने की घोषणा बिना बजट के की लेकिन 2022 में प्रदेश की जनता ने इसका करारा जवाब देकर उन्हें सत्ता से बेदखल कर विपक्ष में बिठाया।


| All Rights Reserved | Website By :