Sunday, January 11, 2026

आईटी सेक्टर व महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण स्व. राजीव गांधी की देन : रोहित ठाकुर

ग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि 
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कोंग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व$ राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर , विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेंद्र चौहान,डिप्टी मेयर उमा कौशल,पार्टी उपाध्यक्ष नरेश चौहान, देवेंद्र बुशैहरी, हरिकृष्ण हिमराल,शहरी कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कौशल ,पूर्व विधायक चिरंजी लाल, पूर्व मेयर आदर्श सूद समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारिआें ने श्रद्घासुमन अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।
इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का देश के लिए अहम योगदान रहा है। स्व$ राजीव गांधी का कार्यकाल कम लेकिन बहुत ही एेतिहासिक कार्यकाल रहा है। आज देश दुनियाभर में आईटी सेक्टर में डंका बजा रहा है जिसकी परिकल्पना स्व$ राजीव गांधी ने की थी। इतना ही नहीं देश के लोकतंत्र में युवाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए 18 साल की उम्र में वोट का अधिकारी उन्हीं के समय मिला। इसके अलावा महिला शक्ति को सशक्त करने के लिए पंचायतीराज में 33 फीसदी आरक्षण दिया है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरा उनकी सेवाआें को याद कर श्रद्धांजलि  दी रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम स्व$ राजीव गांधी ने कम समय मे देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। वे देश में ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने अपने प्राण देश के लिए न्योछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि आज कि युवा पीढ़ी को भी स्व. राजीव गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles