हिमाचल आजकल
शिमला। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी चारों सीटों पर भारी बहुमतों से जीत हासिल करेगी। भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले कांग्रेस के प्रत्याशी ज्यादा अनुभवी और लोकप्रिय हैं।जो जनता के सुख दुख से लेकर जनता की समस्याओं का हल करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। यह बात प्रदेश काग्रेस उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने एक प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि मंडी सीट पर पार्टी ने एक ऐसे युवा प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जो अनुभवी के साथ- साथ युवाओं , बुजुर्गों और माताओं ,बहनों में बहुत लोकप्रिय हैं। पार्टी ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी बनाकर भाजपा को मतदान से पूर्व ही चित कर दिया है। 4 जून को विक्रमादित्य सिंह भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।
हिमराल ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक तीर से दो निशाना साधेंगे एक ओर जहां भाजपा प्रत्याशी को ब पराजित करेंगे। विक्रमादित्य सिंह की जनसभाओं में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उससे साफ जाहिर है कि विक्रमादित्य सिंह रिकॉर्ड तोड़ मार्जन से जीत हासिल करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी को टिकट दी है जो हवा हवाई बातें करती हैं तो दूसरी ओर वे विक्रमादित्य सिंह हैं जिन्होंने हमेशा लोगों के सुख: दुख में साथ दिया है। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने ऐसे प्रभावशाली कार्य किए हैं जिसकी दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। आपदा के दौरान प्रदेश की सड़कों की जो दुर्दशा हुई थी उसे बहाल करने में सिर्फ 15 दिन का समय लगाया। लेकिन दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी सिर्फ राजनीति करते रहे और आपदा में राहत देने के लिए कई बहाने ढूंढती रही। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी मुंबई में फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त रही। जबकि जयराम ठाकुर सिर्फ राजनीति करते रहे और पीएम मोदी के पास जा जाकर हिमाचल को मिलने वाली राहत राशि को रोकने का काम करते रहे।
रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगे विक्रमादित्य सिंह : हिमराल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :