Sunday, January 11, 2026

विजय पाल खाची की कांग्रेस में हुई वापसी

हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विजय पाल खाची के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी में वापस ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि विजय पाल खाची प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जय बिहारी लाल खाची के पुत्र हैं। विजय पाल खाची पंचायती राज संस्थाआें व फल उत्पादक संघ में लंबे समय तक सक्रिय रहे और कांग्रेस पार्टी में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles