इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ माहौल : रोहित ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन को बढ़त मिली है। देश के संविधान को बचाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने इंडिया गठबंधन किया है जो धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र को बचाने के लिए बनाया गया है। बुधवार को शिमला में आयोजित इंडिया गठबंधन की एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप राठौर और माकपा नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए के 10 साल के शासन ने देश को अस्थिर कर खतरा पैदा कर दिया है। अपनी हार देखकर भाजपा बौखलाहट में देश को सांप्रदायिक ध्रुविकरण का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री व शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने भाजपा पर किसानों व बागवानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 और 2019 में किसानों की आय दोगुनी करनी और सेब को स्पेशल कैटेगरी में रखने की बात कही थी। लेकिन प्रधानमंत्री के जुमले ने किसानों व बागवानों के साथ कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डप्ै के माध्यम से प्रतिवर्ष 1500 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान करती थी लेकिन उसे भी केंद्र सरकार ने एक लाख रूपए तक किया है।
उन्होंने कहा कि इसके प्रदेश के किसानों बागवानों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एमआईएस के तहत 153 करोड़ रुपए दिए। जिसमें जयराम सरकार की 90 करोड़ रुपए की देनदारी भी थी। इसके अलावा सभी फलों के दाम में डेढ़ रुपए की अप्रत्याशित वृद्घि की। रोहित ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों व बागवानों विरोधी भाजपा को देश की जनता करारा जवाब दे रही है और 4 जून को सत्ता से बेदखल कर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने वाली है।
पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। जो देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाना चाहते हैं वे सभी इंडिया गठबंधन के साथ इक्कठे हुए हैं। अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी समर्थन मिला है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर हताशा व निराशा साफ दिखाई दे रही है।
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में बड़े- बड़े वादे किए थे लेकिन आज उनके वादों का क्या हुआ उसका वे जिक्र भी नहीं करते हैं। देश के 2 करोड़ युवाआें को प्रतिवर्ष नौकरी देने का वादा किया था आज वह आंकड़ा 20 करोड़ पहुंच चुका है लेकिन पीएम उस पर कोई बात नहीं करते हैं । लेकिन उल्टी छंटनी कर युवाओं को बेरोजगार कर दिया।
उधर, माकपा नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक देश एक चुनाव नहीं बल्कि एक देश एक नेता चाहती है। इसलिए संविधान पर आक्रमण कर लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं इसी तरह ईडी और सीबीआई की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश के संविधान बचाने के लिए व हिमाचल के अस्तित्व को बचाने के लिए किया गया है। जबसे प्रदेश का गठन हुआ है तब से जनसंघ और भाजपा प्रदेश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। राकेश सिंघा ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सेब उद्योग और पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है। सेब खरीद के लिए 1989 में तत्कालीन सरकार ने 2.85 पैसे दिया था जिसे 1990 में शांता कुमार की सरकार ने इसको कम कर डेढ़ रुपए किया था। जो इनके बागवान विरोधी सरकार की मानसिकता को दिखाता है।
भाजपा एक देश एक चुनाव नहीं, एक देश एक नेता चुनने वाली पार्टी : इंडिया गठबंधन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :