Sunday, April 12, 2026

हिमाचल में विधायकों की खरीद- फरोख्त का ट्रेंड भाजपा लाई : संजय अवस्थी

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में भाजपा बुरी तरह से पराजित हो गई। अपनी पराजय को स्वीकार न कर पाना भाजपा नेताओं  को नागवार गुजर सकता है। भाजपा सत्ता की लोभी है। जो चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम करती है। भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त करने में माहिर है। उनका कहना है कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होने वाली है लेकिन सत्ता में रहने के लिए वह सांसदों की खरीद -फरोख्त भी कर सकती है। क्योंकिं आजाद भारत में चुनी सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद- फरोख्त का ट्रेंड भाजपा लाई है। चुने हुए प्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त के बढ़ते प्रचलन के चलते आज देश का संविधान खतरे में आ गया है। इसलिए देश के 38 राजनीतिक घटक दलों ने इंडिया गठबंधन का निर्माण किया है। संजय अवस्थी ने कहा कि जिस तरह से पहले महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व गोवा में विधायकों की खरीद -फरोख्त कर अपनी सरकार बनाई उसी तरह भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत हिमाचल की सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा था लेकिन देवभूमि हिमाचल में इनकी एक नहीं चली आज कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत है औए आगे भी रहेगा। क्योंकि जिन 6 दलबदलुआें ने पैसे की आड़ में पीठ पर छुरा घोंपा था आज वे प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles