Sunday, April 12, 2026

भाजपा को चुनावों में ही आती हैं हिमाचल की याद : रोहित ठाकुर

केंद्र ने आपदा के समय हिमाचल की काई मदद नहीं की
हिमाचल आजकल
शिमला। शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब रहे और अब वोटों की राजनीति के लिए हिमाचल आ रहे है। प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को 12000 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित करने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से बार बार आग्रह किया गया । इसके साथ ही केंद्र की राजनीति में प्रदेश के दो बड़े नेता हैं जिनका संबंध भाजपा से हैं, साथ ही प्रदेश में भाजपा के 3 सांसद होने के बावजूद भी आपदा में प्रदेश को केंद्र ने सहयोग नही किया। यह बात कांग रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को जुब्बल क्षेत्र के पौटा, बटारगलु, नावर क्षेत्र के धराड़ा, टिक्कर और शरौंथा में चुनावीं सभाआें को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज घोषित कर आपदा प्रभावितो को राहत दी हैं। उन्होंने कहा कि कई दशकों से राहत नियमावली में प्रभावितों को नाममात्र राहत राशि मिलती थी, कांग्रेस सरकार ने नियमावली में संशोधन कर राहत राशि में ऐतिहासिक वृद्घि करते हुए आधिकतम भरपाई को 1 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ओपीएस लागू की थी जिसे भाजपा सरकार ने सत्ता परिवर्तन के बाद बन्द कर दिया हैं। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही ओपीएस को बहाल कर 1,36,000 कर्मचारियों के दु:ख दर्द को समझा हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल की कर्मचारी व पैंशनर्ज की ड़ीए व एरियर की 1500 करोड़ की देनदारी का भुगतान किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सेब पर आयात शुल्क 3 गुणा करने, 5 फीसदी सेब के जूस को शीतल पेय कपंनियों द्वारा अनिवार्यतौर से खरीदने के लिए नीति बनाने का वादा किया था। इसके विपरीत आयात शुल्क घटाकर पहले 50 फीसदी प्रतिशत किया फिर घटाकर 35 फीसदी कर दिया।

शिमला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप को भारी समर्थन देकर जनता ने संसद भेजा लेकिन भाजपा के सांसद का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्व सांसद वीरेंदर कश्यप का टिकट खराब प्रदर्शन के चलते काटा गया था। उन्होंने कहा कि शिमला लोकसभा क्षेत्र में 60 फीसदी प्रतिशत पंचायतों को सांसद ने 1 फूटी कौड़ी तक नही दी। केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबन्दी, गलत जीएसटी क्रियान्वयन जैसी गलत आर्थिक नीतियों के बाद आटा, चावल व अन्य खाद्य पदार्थो पर टैक्स लगाकर गरीबों का राशन छीनने का काम किया हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles