हिमाचल आजकल
शिमला। नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरौंथा के कशैणीं से स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त अमीर चंद त्रिलोकटा व पुलिस विभाग से सेवानिवृत दुर्गा चंद नरसेठ, पूजारली न-4 से सम्बंध रखने वाले व हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त प्रकाश नैन्टा, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त व ग्राम पंचायत टिक्कर के खांगटा निवासी जोगिंदर लाल बुशहरी , नकराड़ी पंचायत से भाजपा कार्यकर्ता राम सिंह नेगी, ग्राम पंचायत हंस्टाड़ी से भाजपा युवा मोर्चा के विशांत सरमेट ने परिवार सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली और उनके द्वारा क्षेत्र में करवाएं जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होते हुए कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की। रोहित ठाकुर ने सभी का माला और कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सभी का कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया है।







| All Rights Reserved | Website By :