Sunday, April 12, 2026

प्रधानमंत्री ने आपदा के दौरान नहीं की कोई मदद  : केसी वेणुगोपाल

पीएम मोदी किसान, बागवान,,युवा और महिला विरोधी
 हिमाचल आजकल
शिमला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर कांग्रेस ने
बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना
साधते हुए कहा कि जिस प्रधानमंत्री को प्रदेश में आई भयंकर आपदा के समय हिमाचल की याद नहीं आई  और वे किस मूंह से आज वोट मांग रहे हैं। शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी केमहासचिव केसी वेणुगोपाल (संगठन) और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रधानमंत्री  की जनसभाओं को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजतक के इतिहास में निम्न स्तर का भाषण  दे रहे हैं।

महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में प्रधानमंत्री को यह पता लग चुका है कि वे चुनाव हार रहे हैं। इसी बौखलाहट में वे असली मुद्दों से हटकर निम्न स्तर के भाषण देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी हर दिन विपक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं । लेकिन वर्ष 2014 और 2019 में किए वायदों का जिक्र तक नहीं करते। नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश के 2 करोड़ युवाआें को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन आज यह आंकड़ा 20 करोड़ पहुंच गया ,इस पर वे कुछ नहीं बोलते हैं।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री  ने  किसानो व बागवानों के हितों पर भी कुठाराघात किया है। जहां उन्होंने सेब पर आयात शुल्क सौ फीसदी करने का वादा किया था आज उसे उल्टा घटाकर 50 फीसदी कर दिया है। इसलिए भाजपा किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतिहास की भयंकर
प्रातिक आपदा आई लेकिन केंद्र सरकार का कोई योगदान नहीं रहा।

हिमाचल में सरकार को गिराने का रचा गया बड़ा षड्यंत्र
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा का पैसा सरकार को गिराने के लिए लगाया है। उन्होंने सुक्खू सरकार को गिराने के लिए सारा पैसा खर्च कर दिया है। हिमाचल में  विधायकों की खरीद- फरोख्त कर सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा गया था। उन्होंने कहा इससे पहले भाजपा ने गोवा, महाराष्ट्र और  मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद- फरोख्त कर सरकार बनाईं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने जनता से की गई 5 गारंटियों को पूरा किया है जिसको देखते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताकर भेजेगी।

इंडिया गठबंधन के सत्ता में आते ही राममंदिर की दोबारा होगी प्रतिष्ठा
: राजीव शुक्ला
उधर,सांसद व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रधानमंत्री के
हिमाचल दौरे की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को
जिन  मुद्दों पर बोलना था उस पर बोले ही नहीं। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी  ने न तो आपदा में न शक्ल दिखाई न एक रुपए की मदद की।
उनका कहना था कि प्रधानमंत्री  कहते हैं कांग्रेस पाकिस्तान से डरती थी
लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि कांग्रेस ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे
जिसको लेकर आजतक पाकिस्तानी और बांग्लादेशी कोसते हैं।  राजीव शुक्ला ने नरेंद्र मोदी के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आएगी तो राममंदिर पर ताला और बुलडोजर चला देंगे।लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि अयोध्या में राममंदिर की लड़ाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में यह लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अयोध्या में अधूरे मंदिर को पूरा करेंगे। इसके अलावा
शंकराचार्यों को बुलाकर शास्त्र पूजन के साथ प्रतिष्ठा की जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles