Monday, April 13, 2026

एक जून को शुभ मुहूर्त में देश में होगा बड़ा बदलाव: पवन खेड़ा

10 साल में 45. 4 फीसदी पहुंची बेरोजगारी की दर, पीएम मौन
हिमाचल आजकल
शिमला। एक जून को हिमाचल और देश की जनता तकदीर बदलने वाली है। देश की जनता पूर्ण बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में युवाआें के साथ दस सालों में छल किया गया है। सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बेरोजगारी की दर 45.4 फीसदी हो गई। जो चिंता की बात है लेकिन पीएम मोदी न तो बेरोजगारी पर बात करते और और न ही महंगाई पर। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया व पब्लिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने शिमला में पत्रकात वार्ता के दौरान कही।
खेड़ा ने कहा कि देश की जनता के 10 साल बेकार गए हैं देश को सिर्फ धोखा और झूठा आश्वसन मिला है। देश का राजा झूठ बोले तो दुख होता है। झूठ सुन -सुनकर आने वाली नस्लें बर्बाद होती हैं। प्रधानमंत्री ने अपने आपको देवतातुल्य मान लिया है। इसलिए वे असली मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि उनका काम प्रधानमंत्री मोदी को हवाई अड्डे पर ले जाने और लाना रह गया है। उन्हें खुद पता नहीं होता है कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं या नहीं यह जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से ही मिलती है।
पवन खेड़ा ने कहा कि कोरोना काल में देश की जनता को कोरोना वैक्सीन लगाई जिस पर प्रधानमंत्री फोटों लगाया गया और वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से आपने इलेक्ट्रोल बांड के माध्यम से 52 करोड़ का चंदा लिया लेकिन जब कंपनी ने कहा साइड इफेक्ट हो सकता है तो अपना फोटा फोटों गायब कर दिया। बुरे वक्त में देश की जनता आपके साथ थी लेकिन देश का राजा आपदा के समय गायब था।
उनका कहना था कि हिमाचल में आपदा से 9900 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ लेकिन जब मुआवजे की मांग की तो केंद्र ने एक रुपए भी नहीं दिया। प्रध्णानमंत्री मोदी अक्सर हिमाचल को अपना दूसरा घर कहते हैं लेकिन अपने दूसरे घर के लिए एक कौड़ी भी नहीं दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles