हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिल रहा है। काग्रेस को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा के खेमे में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं जबकि अनुराग ठाकुर हवाई नेता हैं। जो जनता को सिर्फ बरगलाने का काम करते हैं।
हिमराल ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने 4 बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी हिमाचल के विकास में उनका कोई योगदान नहीं है। अनुराग ठाकुर एेसी 4 उपलब्धियां जनता को गिनवाएं जिसके चलते उन्हें वोट दिया जाए। ीााजपा नेता हर बार सिर्फ धर्म व जाति राजनीति कर वोट नहीं मांगे जाते। उनका कहना है कि प्रदेश में आई भयंकर आपदा के दौरान जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री समेत सतपाल रायजादा जैसे अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताआें ने प्रभावितों के बीच जाकर राहत पहुंचाने का काम करते रहे तो वहीं सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दल्ली में ही रहे । प्रदेश में आपदा से 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ 551 लोगों की जान गई लेकिन केंद्र में मंत्री रहते हुए इन्होंने प्रदेश की कोई सहायता नहीं की।
कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा जमीन से जुड़े नेता : हिमराल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :