हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा के इस्तीफे स्वीकार कर दिए हैं। होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा से ने 22 मार्च को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने यह जानकारी सोमवार को शिमला में बात मीडिया को दी।
कुलदीप पठाानिया ने कहा कि ये तीनों विधायक बीते 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे। इस संबंध में दल-बदल विरोधी कानून तहत जगत नेगी की याचिका मिली थी और विधानसभा ने भी अपनी आेर से जांच की। जांच के बाद अब तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर दिए हैं और आज से तीनों विधानसभा के सदस्य नहीं रहे। उहोंने कहा कि दल-बदल विरोधी कानून के तहत मिली याचिका की अंतिम सुनवाई अभी होनी है। उधर, निर्दलियों के इस्तीफे स्वीकार होने के बाद देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर व आशीष शर्मा के इस्तीफे मंजूर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :