Sunday, April 12, 2026

हिमाचल में वनों की आग से 4. 61 करोड़ का नुकसान : सुक्खू

मुख्यमंत्री ने वनों को आग से बचाने के उपायों की समीक्षा बैठक की
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वर्ष अब तक वनों में 1318 आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन  घटनाओं से 2789 हेक्टेयर हरित क्षेत्र सहित 12718 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है जिससे 4. 61 करोड़ रुपए का प्रारंभिक वित्तीय नुकसान आंका गया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आग की  घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाने के साथ साथ दीर्घकालिक उपाय करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को वनों को आग से बचाने के उपायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से वनों में आग लगने की घटनाओं को नियंत्रित करने और इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राज्य सरकार अग्रिशमन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित एनडीआरएफ की एक समर्पित बटालियन गठित करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि 374 वन बीट आग लगने की घटनाआें के लिए अत्यधिक संवेदनशील हैं और इन क्षेत्रों में अग्रिशमन सेवाआें का मजबूत किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वनों में विशिष्ट प्रजातियों के पौधों के साथ साथ शंकुधारी पौधों के क्षेत्रों में विविध प्रजाती के पौधे लगानेे पर बल दिया ताकि इनसे वनों में नमी बनी रहे और आग की  घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने वन विभाग को आग की घटनाआें के कारणों की जांच करने और जरूरी कार्यवाही की सिफारिश करने के लिए सरकारी एजेंसी से अध्ययन करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव आेंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव वन ड$ अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन) राजीव कुमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles