मंडी के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे
हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र से रहें कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हालांकि उन्हें इन चुनावों में सफलता नहीं मिली पर वह मंडी संसदीय क्षेत्र के अपने विकास के विजन के प्रति पूरी तरह समर्पित है और उसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने उन सभी मतदाताआें का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इन चुनावों में उनका भरपूर समर्थन किया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कंगना रानौत को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते है और इसे स्वीकार भी। उन्होंने कहा कि वह सदैव मंडी के लोगों के साथ खड़े रहें है और हमेशा रहेंगे।
उन्होंने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को पूरी तरह ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 250 का आंकड़ा भी पार नही कर पा रही है एेसे में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने मुखोटे की जगह अटल बिहारी वाजपेयी का मुखोटा लगाना पड़ेगा। एक प्रश्न के उत्तर में विक्रमादित्य सिंह ने छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को चार सीटों पर मिली जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने दलबदल व धनबल को नकारते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है जो अपना कार्यकाल पूरा करेंगी।
चुनावों में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू : विक्रमादित्य सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :