Sunday, April 12, 2026

सुक्खू सरकार जनादेश खो चुकी , इससे पहले राज्यसभा के चुनाव में विधायकों का बहुमत खोया था : जयराम ठाकुर

 ऐसी  क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया , अब जनता पर डाल दिया 35 करोड़ का बोझ
हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा वर्तमान सुक्खू सरकार जनादेश खो चुकी है। इससे पहले राज्यसभा के चुनाव में विधायकों का बहुमत खोया था और अब जनता जनार्दन के बीच लोकप्रियता भी खो चुकी है। उन्होंने कहा की कांग्रेस लोकसभा के चुनाव में 61 सीटों पर भारी मतों ने हारी है। यहां तक की मुख्यमंत्री नादौन से 2143 मतों से पराजित हुए। मुख्यमंत्री के सभी मंत्री भी अपने अपने क्षेत्र में चुनाव हार गए। इससे जनादेश साफ दिखता है। वे वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस कांग्रेस सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं है केवल एक ही चिंता है कि सरकार कैसे बचानी है। मुख्यमंत्री को केवल कुर्सी को बचाने की चिंता है। लोक सभा चुनावों में पूरे प्रदेश में इन्होंने केवल मात्र सरकार को बचाने का जश्न मनाया और कुछ नहीं किया।

उनका कहना था कि ऐसी  क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, अगर उस समय इस्तीफा स्वीकार कर लिया होता तो चुनाव साथ हो जाते। सुक्खू को सत्ता गवाने का डर सता रहा था, तभी लोकसभा के परिणाम आने से 1 दिन पहले निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा स्वीकार किए गए। अब चुनाव का पूरा खर्च सरकार पर डाल दिया। अब इन चुनावों पर 35 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने चुनावों को प्रभावित करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनके वोटों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। झोले भर भर कर महिलाओं के 1500 वाले फार्म भरे गए। महिलाओं को 1500 रुपए कब मिलेंगे, यह मुख्यमंत्री को साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पर संकट टला नहीं है। सीपीएस का फैसला अभी रिजर्व है। हाईकोर्ट खुलती ही सरकार पर संकट फिर आ जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles