Monday, January 12, 2026

जयराम ठाकुर दिन में देख रहे सपने, पांच साल चलेगी कांग्रेस सरकार : अनिरूद्ध सिंह

भाजपा सरकार बनाने की तारीख पर तारीख दे रहे जयराम ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं और भाजपा सरकार बनाने की तारीख पर तारीख दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने कांग्रेस को पांच साल तक हिमाचल में सरकार चलाने का जनादेश दिया है और कांग्रेस सरकार पूरी तरह से मजबूत है। उपचुनाव की चार सीटें जीतने के बाद विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढक़र 38 हो गई है और प्रदेश के मतदाताओं ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी जहां भाजपा ने धनबल से चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया, वहां भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति मतदाताआें को रास नहीं आई है और भाजपा को इससे सबक सीखना चाहिए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि 4 जून को दो सरकारें बनाने के जयराम ठाकुर के दावे धरे के धरे रह गए और अब भाजपा नेताआें ने जयराम ठाकुर के फैसलों पर खुले मंच से सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कांग्रेस सरकार की चिंता छोडक़र अपनी कुर्सी की चिंता करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा भी फेल हो गया, जिससे साबित होता है कि भाजपा से देश की जनता का मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि अब एनडीए सरकार में सहयोगी दलों ने भी भाजपा को आंखें दिखाना शुरू कर दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles