प्रतिभा सिंह कल दिल्ली में पार्टी के नेताओं से करेगी मुलाकात
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। भाजपा का 400 पार का नारा देश के लोगों ने पूरी तरह ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर भले ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है पर विधानसभा के उप चुनावों में कांग्रेस को छह में से चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। इससे साफ है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है और कांग्रेस इसका पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है और पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
उन्होंने ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान को पूरी तरह हास्यास्पद बताया है जिसमें वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से त्यागपत्र की मांग कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने मंडी संसदीय उप चुनाव के साथ तीन विधानसभा उप चुनावों में भाजपा को को करारी शिकस्त दी थी तो उस समय जयराम ठाकुर ने अपने पद से त्यागपत्र क्यों नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि नैतिकता का पाठ जयराम ठाकुर के मुंह से अच्छा नही लगता क्योंकि नैतिकता भाजपा के पास है ही नहीं उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने दलबदल व धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को नई दिल्ली में शनिवार को को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इस दौरन वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेगी।
लोकसभा चुनावों के नतीजों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :