हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने देहरा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और पार्टी एकजुटता के साथ धनबल का सामना करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हाल में विधानसभा उपचुनावों में चार सीटें जीतीं है जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश की जनता खुश है। प्रदेश मतदाताओं ने भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा के तीन उपचुनावों में जीत का परचम लहराएगी।



| All Rights Reserved | Website By :