Sunday, April 12, 2026

बर्फबारी से हिमाचल शीतलहर की चपेट में, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित

 हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल के  कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। प्रदेश में शनिवार रात से ही हिमपात होने के दौर चल रहा है।  रविवार भारी बर्फबारी के करण प्रदेश के कई सडक़ों पर वाहनों की आवजाही प्रभावित हुई है। वहीं ऊपरी शिमला में भारी बर्फबारी के चलते मुख्य मार्ग व कई संपर्क मार्ग बंद हो गए है।  प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। ताजा बर्फबारी से  न्यूनतम तापमान  माइनस में पहुंच गया है। जबकि सूबे के निचले इलाकों  में जमकर बारिश हुई है। बर्फबारी के चलते प्रदेश शीतलहर की चपेट में  आ गया है। शिमला व मनाली के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के वाहन सडक़ में फंसे हुए है। मैदानी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के सूचना मिलने के बाद सैलानियों हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर अपना रूख कर दिया है।    

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles