27 अगस्त से 9 सितबर तक होगा सत्र : पठानिया
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से 9 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल की संस्तुती के बाद प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने ने कहा यह चौदहवीं विधानसभा का छठा सत्र होगा। इस सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएगी। सत्र 27 अगस्त सुबह 11 बजे बजे शुरू होगा।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि 29 अगस्त और 5 सितम्बर के दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए है। जबकि 31 अगस्त व 7 सितम्बर शनिवार के दिन सत्र की बैठकें आयोजित नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही सदस्य अब अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबन्धित प्रश्नों की सूचनाएं और अन्य नियमों के तहत नोटिस ऑनलाईन और ऑफ लाईन विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं । इससे पहले बजट सत्र में कुल 12 बैठकें आयोजित की गई थी जबकि मानसून सत्र में 10 बैठकें आयोजित की जा रहीं हैं।


| All Rights Reserved | Website By :