11 परियोजनाएं के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 696. 47 करोड़ रुपए की लागत से 11 परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। मंगलवार देर शाम पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी 11 परियोजनाएं के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। इन परियोजनाआें का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यटक की आमद को बढ़ाना और प्रदेश में पर्यटकों की आमद को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख क्षेत्र है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करता है। इसलिए राज्य में समग्र पर्यटन अनुभव को बढ़ाना और नए बुनियादी ढांचे का निर्माण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 161. 91 करोड़ रुपए की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, पालमपुर और नगरोटा बगवां में सौंदर्यकरण कार्य 95.50 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा, नादौन में वेलनेस सेंटर में निर्माण पर 91. 42 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। हमीरपुर जिले के बाबा बालकनाथ जी दियोटसिद्घ में पर्यटकों की सुविधा के लिए 65. 32 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नादौन में 64 करोड़ रुपए की लागत से राफ्टिंग कम्पलेक्स का विकास, शिमला जिले के बनूटी में 58. 37 करोड़ रुपए की लागत से वेलनेस सेंटर का निर्माण, मनाली में 45. 25 करोड़ रुपए की लागत से वेलनेस सेंटर, धर्मशाला में 39. 51 करोड़ रुपए की लागत से आइस स्केटिंग रिंक व रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण, शिमला में 34. 85 करोड़ रुपए की लागत से आइस स्केटिंग रिंक व रोलर स्केटिंग रिंक का विकास, कुल्लू में 27.76 करोड़ रुपए की लागत से वेलनेस सेंटर का विकास और कुल्लू जिले में नग्गर कैसल के जीर्णोद्घार पर 11.57 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाआें में तेजी लाने और निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
पर्यटन क्षेत्र में 696.47 करोड़ की लागत से नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी : सुक्खू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :