Friday, February 27, 2026

शिमला में उप मुख्यमंत्री करेंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता

ऐतिहासिक रिज मैदान पर 11 बजे से होगा समारोह का आयोजन
हिमाचल आजकल
शिमला। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिकक रिज मैदान पर 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यातिथि ठीक सुबह 11.02 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद , आकर्षक परेड और मार्च पास्ट होगा। परेड में जिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा पुलिस बंद व होम गार्ड बैंड शामिल रहेंगे।
इसके अलावा समारोह में विभिन्न स्कूलों की आेर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की जाएंगी। सांस्तिक प्रस्तुतियों में सेंट एडवर्ड स्कूल, संभोता तिब्बतन स्कूल, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, अकलैंड हाउस स्कूल, डीएवी न्यू शिमला, केंद्रीय विद्यालय जाखू और स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी शामिल हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles