Saturday, August 1, 2026

देश व प्रदेश की फल मंडियों में पहुंची सेब की 30 लाख पेटियां

हर रोज मंडियों में पहुंच रही 2.50 लाख सेब की पेटियां
 यूनिवर्सल कार्टन में सेब के मिल रहे अच्छे दाम

हिमाचल आजकल
शिमला।  हिमाचल में सेब सीजन अब रफ्तार पकडऩे लगा है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में  सेब की आमद बढऩे लगी है। प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान शुरू हो गया है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में अब करीब 30 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। हर रोज विभिन्न फल मंडियों सेब की करीब 2.50 लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है।  पहली बार बागवान सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में कर रहे है। बागवानों को फल मंडियों में सेब की अच्छे दाम मिल रहे है।

सूबे में सेब सीजन में अब तेजी आने लगी है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों
से अर्ली वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंचने लगा है। सेब  की पैकिंग
यूनिवर्सल कर्टन में की जा रही है। बागवानों को इस बार सेब के ऊंचे दाम मिल रहे है। शिमला के रोहड़ू, कोटखाई,जुब्बल,चौपाल रामपुर, नारकंडा वकुमारसेन क्षेत्र में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। अब तक देश व प्रदेश की विभिन्न मंडियों में  तकरीबन 30  लाख सेब की पेटियां भेेजी जा चुकी है।  हालंाकि इस बार भी प्रदेश में सेब के कम उत्पादन होने की अनुमान लगाया है। लेकिन हिमाचल के  सेब के दिल्ली की आजादपुर व पिंजौर फल मंडी में ऊंचे दाम मिल रहे है। वहीं शिमला की पराल व भट्ठाकुफर मंडी के अलावा सोलन  व परवाणु फल मंडी में भी सेब की आमद बढऩे लगी है।

बहरहाल सितंबर के पहले हफ्ते में ऊंचाई वाले   क्षेत्रों से रॉयल वैरायटी
का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। वहीं प्रदेश सरकार ने पहली
बार सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था शुरू की है।
प्रदेश सरकार का यह फैसला  बागवान के लिए फायदे का सौदा साबित होने लगा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles