Thursday, February 26, 2026

राजभवन में रुद्राभिषेक का आयोजन

हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को राजभवन परिसर में बने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्घि के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल के सचिव सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles