Saturday, April 11, 2026

कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती है: तजिंदर सिंह बिट्टू

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल  कांग्रेस के सहप्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस  को कांग्रेस  ही  हराती है। इसी वहज  से कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहना पड़ता है। कांग्रेस अगर एकजुट हो तो कोई भी कांग्रेस को नहीं हरा सकता है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस को नगर निगर शिमला  और विधानसभा चुनाव के तैयारियां करनी चाहिए। वे बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उनका कहना है कि  प्रदेश कांग्रेस ने उप चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। उप चुनाव की चारों सीटें कांग्रेस ने जीती है। इस साल नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को एकजुट होना पड़ेगा। ताकि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है। पंजाब में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी। पंजाब चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। हिमाचल के नेताओं को पंजाब में अच्छा खास प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि वे हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी
राजीव शुक्ला के साथ मिलकर काम करेंगे।  कांग्रेस आलाकमान ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वे बेखूबी निभाएंगे

कोरोना के चलते सभी कार्यक्रम रद्द किए- राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पार्टी के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। अब कोरोना मामले  कम होने के बाद कांग्रेस का जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा।  उनका कहना है कि  कांग्रेस ने नगर निगम शिमला और विधानसभा के तैयारिया श्ुारू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस एकजुट है। आने वाले नगर निगम शिमला के चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles