हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन को प्रतिष्ठित नवरत्न दर्जा हासिल होने के अवसर पर क,एसजेवीएन अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के सुशील शर्मा, अखिलेश्वर सिंह, निदेशक, वित्त और अजय कुमार शर्मा, निदेशक, कार्मिक (नामित) ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर , पंकज अग्रवाल, सचिव(विद्युत)व मोहम्मद अफजल, संयुक्त सचिव(हाइड्रो) का आभार व्यक्त किया है। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विद्युत मंत्री ने एसजेवीएन को बधाई दी और आगे बढऩे के लिए नई जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में ग्रहण करने के अलावा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया। बैठक के ऊर्जा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एसजेवीएन को अन्य विद्युत सीपीएसई के साथ मिलकर विद्युत उत्पादन प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में विशेषतया सज्जित समर्पित कौशल बल विकसित करना चाहिए।
एसजेवीएन ने नवरत्न दर्जा हासिल करने पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :