हर रोज मंडियों में पहुंच रही सेब की साढ़े तीन लाख पेटियां
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब की आमद बढाऩे लगी है। सूबे के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। अब तक देश की विभिन्न फल मंडियों में सेब की 85 लाख पेटियां भेजी जा चुकी है। हर रोज मंडियों में साढ़े तीन लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है।
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार धीमी हुई है। इसके बाद प्रदेश में सेब सीजन ने जोरों पकड़ दिया है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब की डिमांड भी बढऩे लगी है। प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अब आखिरी दौर में है। अब फल मंडियों में रॉयल वैरायटी का सेब पुहंचना शुरू हो गया है। हालांकि पिछले एक हफ्ते से मंडियों सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में अब तक करीब 85 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है।
हिमाचल में सेब सीजन में अब पूरे जोरों पर चल रहा है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब कम सेब बचा है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब ने मंडियों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। प्रदेश्या में पहली बार सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कर्टन में की जा रही है। जिला शिमला के रोहड़ू, कोटखाई,जुब्बल,चौपाल रामपुर, नारकंडा व कुमारसेन के ऊंचाई वाले क्षेत्र में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। इस बार भी प्रदेश में सेब के कम उत्पादन होने की अनुमान लगाया है। प्रदेश की फल मंडियों के अलावा दिल्ली की आजादपुर मंडी व पिंजौर फल मंडी में भी भारी मात्रा में सेब पहुंच रहा है। बहरहाल हिमाचल में अब डेढ़ महीने सेब सीजन ओर चलेगा।
देश व प्रदेश की फल मंडियों में पहुंची सेब की 85 लाख पेटियां
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :