Friday, February 27, 2026

आबकारी एवं कराधान विभाग का पुनर्गठन किया गया : सुक्खू

विभाग के पुनर्गठन के तहत 38 नए पद सृजित किए
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग का पुनर्गठन किया है जिसके तहत वस्तु एवं सेवा कर विंग और आबकारी विंग बनाए गए हैं। विभागीय कार्यों को सुव्यवस्थित करने और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन के तहत 38 नए पद सृजित किए जाएंगे। पुनर्गठन के बाद कमन पूल में 87 कर्मचारी होंगे, जबकि वस्तु एवं सेवा कर विंग में 718 और एक्साइज विंग में 632 कर्मचारी होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग विंग बनाने का निर्णय काफी समय से लंबित था, विशेषकर जुलाई 2017 से जब जीएसटी अधिनियम लागू किया गया था। वर्तमान राज्य सरकार ने इसकी जरूरत को महसूस करते हुए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यकुशलता और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए अलग-अलग विंग बनाने की बहुत जरूरत थी।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कानूनी संरचनाओं  और नियामक जरूरतों को देखते हुए, तकनीकी, कानूनी और नियामक पहलुआें पर विशेष प्रशिक्षण बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने और जनता को अधिक प्रभावी ढंग से सुविधा प्रदान करने में मदद करेगा। इससे कार्यभार का समान बंटवारा और मजबूत क्षेत्रीय संचालन भी सुनिश्चित होगा।
सुक्खू ने कहा कि प्रत्येक विंग में विशेषज्ञों के होने से, अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रित विशेषज्ञता विकसित करने से कार्यकुशलता में सुधार आने की उम्मीद हैै। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी करदाता सेवाआें और राजस्व निगरानी पर ध्यान केंद्रित करेंगे जबकि आबकारी विंग अपने संचालन के सामाजिक प्रभाव को देखते हुए नियामक कार्यों को संभालेगा।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड ने पहले ही अपने आबकारी व कराधान विभागों को अलग-अलग शाखाआें में पुनर्गठित कर दिया है और अब प्रदेश भी उसी राह पर आगे बढ़ा हैै। उन्होंने कहा कि पुनर्गठन से प्रत्येक शाखा में अधिक केंद्रित ²ष्टिकोण सुनिश्चित होगा, जिससे पूरे राज्य में सार्वजनिक सेवाआें और नियामक कार्यों में बढ़ोतरी होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles