Friday, February 27, 2026

मेले प्राचीन संस्कृति  के प्रतीक, इनका संरक्षण जरूरी : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने किया रिहाली मेले का समापन

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मेले, बिशु व त्योहार हमारी प्राचीन परंपरा के प्रतीक है। उन्होंने मेला कमेटी को इस प्राचीन संस्कृति  सभ्यता के संरक्षण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेले कही न कही देव संस्कृति से भी जुड़े हुए हैं जिससे इनका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। प्रदेश के यही मेले, बिशु व त्योहार पूरे भारत वर्ष में अपनी एक अलग पहचान रखते है। आज की युवा पीढ़ी को आगे आकर इनके संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि हमारी प्राचीन परंपरा का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। शिक्षा मंत्री ने रविवार को जुबड़ी ब्यौन सांबर (ठियोग) में रिहाली मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

बॉक्स
क्यार स्कूल में पीजीटी संस्कृत का पद स्वीकृत
शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांग अनुरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यार में पीजीटी संस्त का पद स्वीत करने की घोषणा की।
रोहित ठाकुर ने कहा कि मेला ग्राउंड को चौड़ा करने के लिए एफसीए के अंतर्गत  स्वीकृति लेनी होगी। स्वीकृति उपलब्ध होने के बाद इसके चौड़ा करने के लिए पैसों का उचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कलाहर एवं जुबड़ी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने मेला कमेटी के लिए मेला आयोजन के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। वहीं जिम्मू एवं खशधार ठोड़ा दल, गुठान नृत्य दल व स्कूल की छात्राओं  को प्रस्तुतियों के लिए 11- 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

बॉक्स
मेले हमारे सांस्तिक विरासत – कुलदीप राठौर
विधायक ठियोग विधानसभा क्षेत्र कुलदीप राठौर ने कहा कि मेले हमारे सांस्कृतिक विरासत है इनके संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। मेले में सभी लोग रंग बिरंगे परिधान में आए हुए है जो एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है।
उन्होंने कहा कि बागवानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सेब आयात शुल्क में वृद्घि व अवैध शुल्क के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी ताकि क्षेत्र के बागवानों का लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि ठियोग अस्पताल को जिला अस्पताल करने के प्रयास किए जा रहे है और जल्द ही यह जिला अस्पताल बनेगा, जिससे पूरे जिला के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने मेला कमेटी को 25 हजार, जिम्मू एवं खशधार ठोड़ा दल, गुठान नृत्य दल एवं स्कूल को छात्राओं  को 5100 -5100 रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर गुठान नृत्य दल ने चोल्टू नृत्य एवं स्कूली छात्राओं  द्वारा सांस्तिक प्रस्तुतियां दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles