हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश सेब सीजन अब आखिरी दौर में चल रहा है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब पहुंच रहा है। अब तक देश की विभिन्न फल मंडियों में 1 करोड़ 85 लाख सेब की पेटियां पहुंच गई है। हर रोज फल मंडियों में दो लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है।
प्रदेश से मॉनसून विदा होने के बाद ऊंचाई क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अलावा अब किन्नौर जिला में सेब सीजन बचा हुआ है। जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन अब समाप्त हो चुका है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से
अब फल मंडियों में अब रॉयल वैरायटी का ही सेब पहुंच रहा है। हालांकि पिछले काफी समय से मंडियों सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में अब तक करीब 1.85 करोड़ सेब की पेटियां पहुंच चुकी है।
हिमाचल में सेब सीजन में अब अतिंम दौर में है। प्रदेश में पहली बार सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कर्टन में की जा रही है। जिला शिमला के रोहड़ू, कोटखाई,जुब्बल,चौपाल रामपुर, नारकंडा व कुमारसेन के ऊंचाई वाले क्षेत्र में अब कुछ दिनों को सेब सीजन बचा है। इस बार भी प्रदेश में सेब के कम उत्पादन हुआ है। प्रदेश की फल मंडियों के अलावा दिल्ली की आजादपुर मंडी व पिंजौर फल मंडी में भी भारी मात्रा में सेब पहुंच रहा है।
देश व प्रदेश की फल मंडियों में पहुंची 1.85 करोड़ सेब की पेटियां
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :