Saturday, February 28, 2026

प्रदेश में अब तक 1,545 मीट्रिक टन सेब जूस कंसन्ट्रेट का रिकर्ड उत्पादन: सुक्खू

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने 4 अक्तूबर तक तीन संयंत्रों के माध्यम से रिकर्ड 1,545 मीट्रिक टन सेब जूस कंसन्ट्रेट का प्रसंस्करण किया है। शिमला जिला के पराला संयंत्र से 814 मीट्रिक टन, सोलन जिला के परवाणु संयंत्र से 653 मीट्रिक टन और मंडी जिला के जरोल संयंत्र से 78 मीट्रिक टन सेब जूस कंसट्रेट का प्रसंस्करण किया गया है।
उन्होंने कहा कि एचपीएमसी खरीदे गए सभी सेबों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित कर रहा है और बहुत कम संख्या में फलों को नीलामी के माध्यम से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरीद मानकों की अनुपालना करते हुए इस सीजन में खरीदे गए 92 प्रतिशत सेबों का प्रसंस्करण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष एमआईएस के तहत हिमाचल प्रदेश में कुल 29,200 मीट्रिक टन सेब खरीदे गए हैं। इसमें से एचपीएमसी के 206 खरीद केंद्रों के माध्यम से 19,437 मीट्रिक टन, हिमफेड के 109 केंद्रों के माध्यम से 9,764 मीट्रिक टन सेब खरीदे गए। हिमाचल प्रदेश में सेब का सीजन जारी है और मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीदे जा रहे हैं तथा खरीद बढऩे के साथ प्रसंस्करण में भी वृद्घि होने की संभावना है। एमआईएस के तहत सेब खरीद की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास में, एचपीएमसी ने क्रेटों का उपयोग करके किसानों से 1,219 मीट्रिक टन सेब की खरीद की है। उन्होंने कहा कि पहली बार चंबा जिले के दूरदराज के क्षेत्र पांगी में भी सेब की खरीद शुरू हो गई है।
उनका कहना है कि एचपीएमसी ने एमआईएस में सुधार के लिए एक अनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है और इसके माध्यम से खरीद की प्रक्रिया अब अनलाइन प्रणाली के माध्यम से की जाती है। इसमें खरीद, परिवहन, प्रसंस्करण संयंत्रों में फलों की नीलामी, सीए स्टोर की बुकिंग और सीधे बैंक हस्तांतरण लिंकेज के आंकड़े उपलब्ध होते हैं। इससे सेब उत्पादकों को पारदर्शी तरीके से सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सेब की बिक्री के लिए यूनिवर्सल कार्टन के उपयोग को अनिवार्य बनाकर सेब उत्पादकों के कल्याण को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्घता को प्रदर्शित किया ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles