हर रोज मंडियों में पहुंच रही 1 लाख सेब की पेटियां
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश सेब सीजन अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बचा है। शिमला जिला के अलावा किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब पहुंच रहा है। अब तक देश की विभिन्न फल मंडियों में 2 करोड़ सेब की पेटियां पहुंच गई है। हर रोज फल मंडियों में एक लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है।
प्रदेश में सेब सीजन अब आखिरी दौर में चल रहा है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन अब समाप्त हो चुका है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से फल मंडियों में अब रॉयल वैरायटी का ही सेब पहुंच रहा है। अब तक विभिन्न फल मंडियों में करीब 2 करोड़ सेब की पेटियां पहुंच चुकी है।
प्रदेश में पहली बार सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कर्टन में की जा रही है। जिला शिमला के रोहड़ू, कोटखाई,जुब्बल,चौपाल रामपुर, नारकंडा व कुमारसेन के ऊंचाई वाले क्षेत्र में अब कुछ दिनों को सेब सीजन बचा है। इस बार भी प्रदेश में सेब के कम उत्पादन हुआ है। प्रदेश की फल मंडियों के अलावा बाहरी राज्यों की फल मंडी में भी भारी मात्रा में सेब पहुंच रहा है।
देश व प्रदेश की फल मंडियों में पहुंची 2 करोड़ सेब की पेटियां
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :